BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 3 लाख रुपये कीमत की अफीम जब्त, आई स्मार्ट बाइक और मोबाइल भी पुलिस के कब्जे में


    गरोठ। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरोठ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की कीमत पुलिस ने करीब 3 लाख रुपये बताई है। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

    पुलिस के अनुसार मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामस्नेही मिश्रा, एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव के निर्देशन में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली।

    बाइक से अफीम लेकर जा रहा था आरोपी

    17 सितंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि तुफान पिता शिवलाल निवासी चांदखेड़ी मोटरसाइकिल क्रमांक MP-14-MS-3352 से अवैध अफीम लेकर कछालिया तिराहा होते हुए पिपल्या मिट्टेशाह की ओर जाने वाला है।

    सूचना पर सउनि जसराजसिंह चन्देल एवं पुलिस टीम ने कछालिया रोड, गज्जाखेड़ी फंटा गरोठ के पास घेराबंदी कर तुफान को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 2 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम के परिवहन में प्रयुक्त आई स्मार्ट मोटरसाइकिल भी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

    पूछताछ में सप्लायर का नाम सामने आया

    पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी तुफान ने बताया कि वह अफीम दरियावसिंह पिता उंकारसिंह निवासी सेमलीरूपा से लेकर आया था और इसे श्रवणसिंह पिता कालुसिंह निवासी पिपल्या मिट्टेशाह को देने जा रहा था।

    मामले में पुलिस ने विवेचना के दौरान दरियावसिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं श्रवणसिंह अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

    यह सामान हुआ जब्त

    - 2 किलो अवैध अफीम — कीमत करीब 3 लाख रुपये
    - सैमसंग कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल — कीमत करीब 20 हजार रुपये
    - आई स्मार्ट मोटरसाइकिल MP-14-MS-3352 — कीमत करीब 50 हजार रुपये

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 368/2026, धारा 8/18, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

    गिरफ्तार आरोपी

    1. तुफान पिता शिवलाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी चांदखेड़ी, थाना शामगढ़।
    2. दरियावसिंह पिता उंकारसिंह, उम्र 65 वर्ष, निवासी सेमलीरूपा, थाना गरोठ।

    फरार आरोपी: श्रवणसिंह पिता कालुसिंह, निवासी पिपल्या मिट्टेशाह, थाना गरोठ।

    पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

    पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव, सउनि जसराजसिंह चन्देल एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !