BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    नाहरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से 4 क्विंटल डोडाचूरा जब्त, 8 लाख का डोडाचूरा बरामद, 20 लाख की स्कॉर्पियो जब्त; राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार

    मंदसौर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नाहरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन से 4 क्विंटल अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस को 26 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP13AG0627 में डोडाचूरा भरकर कचनारा की ओर से राजस्थान ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने फतेहगढ़ हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी की।

    इसी दौरान कचनारा की ओर से आई संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 4 क्विंटल डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी जवाहरीलाल विश्नोई पिता चौथाराम विश्नोई, निवासी ओसिया, जिला जोधपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नाहरगढ़ में अपराध क्रमांक 402/26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

    जब्ती

    🔴 4 क्विंटल डोडाचूरा — कीमत करीब ₹8 लाख
    🔴 स्कॉर्पियो वाहन — कीमत करीब ₹20 लाख

    कार्रवाई में थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    नरसिंह खिची
    मालवा क्राइम न्यूज़

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !