BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    बघाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार, 642 ग्राम एमडी ड्रग्स और 5 किलो डोडाचूरा बरामद; दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल भी जब्त


    नीमच। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बघाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 642 ग्राम एमडी ड्रग्स और 5 किलो डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत करीब 12 लाख 99 हजार रुपए है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

    पुलिस के अनुसार 25 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक मोटरसाइकिलों से डोडाचूरा और एमडी ड्रग्स लेकर बघाना-छोटी सादड़ी रोड स्थित दशहरा मैदान की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने ग्राम अरनिया फंटा आमरोड पर नाकाबंदी की।

    इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 642 ग्राम एमडी ड्रग्स, 5 किलो डोडाचूरा, दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए।

    पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस्माइल (25), परवन चौहान (20), कुशल धनकानी (20), विश (20) और नाजिम (23) के रूप में बताई है। सभी आरोपी बघाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

    पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उक्त मादक पदार्थ अफजल मुसलमान को देने की बात बताई। पुलिस ने अफजल मुसलमान को मामले में सह आरोपी बनाया है।

    बघाना थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 22, 15 एवं 29 के तहत अपराध क्रमांक 318/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !