मल्हारगढ़, मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनोन्मुखी पहल के तहत शुक्रवार को प्रदेशव्यापी जन-विश्वास अभियान का शुभारंभ मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ से हुआ। जनपद पंचायत भवन में आयोजित शिविर में आमजन की शिकायतों और समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कलेक्टर दिव्यांक सिंह तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा राजेश दीक्षित भाजपा जिला अध्यक्ष मंदसौर, शरद जैन, जीवन शर्मा, शिवराज सिंह घटावदा भाजपा जिला महामंत्री, राजेंद्र सिंह राणा, तेजपाल सिंह शक्तावत,पुष्पा कन्हैया लाल पाटीदार जनपद अध्यक्ष, योगेश कछावा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि,राधेश्याम प्रजापति,इंद्रजीत भट्ट, जीतू जाट, सामंत सिंह शक्तावत,समरथ गेहलोद,राकेश गोयल, राजेश पाटीदार सरपंच, रमेश सेन, केपी बन्ना सरपंच बरखेड़ा देव डूंगरी, महेंद्र पाटीदार जनपद सदस्य , कमलेश पाटीदार जनपद सदस्य,रामदयाल धनगर, लोकपाल सिंह चौहान, सज्जन सिंह चौहान,बापूलाल भाटी जनपद सदस्य, नरसिंह पूरी गोस्वामी, फूलसिंह कामलिया, उम्मेदसिंह, शांतिलाल शर्मा, सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाकर शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना, प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और संवेदनशील बनाना तथा क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का फीडबैक प्राप्त करना है। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी फील्ड में रहकर जनसंवाद करेंगे और लंबित मामलों के निराकरण की समीक्षा करेंगे।
शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, लोक सेवा गारंटी, राजस्व प्रकरण, किसान समस्याएं, आयुष्मान कार्ड, फार्मर आईडी, समग्र ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों और आवेदनों का निराकरण किया गया।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य सेवाएं, आंगनवाड़ी, स्कूलों की व्यवस्था, खाद-बीज की उपलब्धता, राशन वितरण, सड़क, तालाब, शासकीय संस्थानों और कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की।
