BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    अफजलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 620 लीटर लहान व शराब बनाने की सामग्री नष्ट

    मंदसौर जिले के अफजलपुर थाने पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 620 लीटर अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार लहान एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री व उपकरणों को नष्ट किया।

    पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेरसिंह बघेल एवं मंदसौर ग्रामीण अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती कीर्ति बघेल के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

    09 अगस्त 2026 को अफजलपुर पुलिस की विशेष टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम झिरकन स्थित बाछड़ा डेरा एवं अन्य अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार कुल 620 लीटर लहान बरामद किया गया, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही लहान तैयार करने में प्रयुक्त सामग्री एवं उपकरणों को भी नष्ट किया गया।

    नष्ट की गई सामग्री

    - 620 लीटर अवैध शराब निर्माण हेतु तैयार लहान
    - लहान निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं उपकरण

    पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय एवं अफजलपुर थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !