BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत बूढ़ा मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा



    नरसिंह खिची प्रधान सम्पादक 
    मुंदड़ी से शुरू हुई यात्रा, विभिन्न गांवों से होते हुए संजीत में हुआ समापन; देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

     हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ तहसील के भाजपा बूढ़ा मंडल में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ ग्राम मुंदड़ी के खेल मैदान से प्रातः 11 बजे हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

    तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी मंदसौर जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित,तिरंगा यात्रा प्रभारी गौरव अग्रवाल, मल्हारगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा कन्हैयालाल पाटीदार,सुनील शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष बूढ़ा, बूढ़ा मंडल प्रभारी नरेंद्र पाटीदार,राजेंद्र सिंह राणा पूर्व मंडल अध्यक्ष बूढ़ा व जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा मंदसौर ,फूलसिंह कामलिया, राजेश पाटीदार सरपंच,राहुल पटेल,पवन पाटीदार सरपंच, विकास रत्नावत सरपंच, उदलसिंह परिहार मंडल महामंत्री ,मंडल महामंत्री अशोक राठौर,अमृतराम गुर्जर सरपंच, सुरेन्द्र सिंह सरपंच, राजेश बागड़ी सरपंच, जुल्फीकार सरपंच,राजेश मालवीय सरपंच, लालसिंह सरपंच,सरपंच रुपसिंह नापाखेड़ा, सरपंच प्रहलाद सिंह जोधा पिपल्या,अर्जुन परिहार,राजेंद्र सिंह बोराणा काचरिया कदमाल, गोविन्द सिंह सोनगरा, विनोद सिंह काचरिया कदमाला, नाहरसिंह परिहार, प्रहलाद मारसाहब डांगी,कमल सिंह रतन पिपलिया, पिंटू सिंह सरवानिया, सज्जन सिंह चौहान, शत्रुघ्न सिंह ढ़ाबला ,सागरमल पाटीदार, जनपद सदस्य बन्ना बैरागी,नरेंद्र सिंह सोनगरा, अर्जुन सिंह दोरवाड़ी,केशरीमल पाटीदार सरपंच, बाबूलाल धाकड़, मांगीलाल डांगी, शेरसिंह दोरवाड़ी,अरविंद जैन, दीपक पाटीदार, दीपेश धियाना, भेरूलाल रायका, राजमल चौहान, जनपद सदस्य महेश डांगी, रमेश चंद्र राठौर सरपंच , बलवंत सिंह, गोविंद कंडारा,राजू गौड़ ,कमलेश आर्य, सुरेश पंवार,रोहित धनगर,नरेंद्र सिंह तलाव पिपलिया, नरसिंह पूरी गोस्वामी, गोरधन सिंह बोराणा,अनिल दायमा, हरीश पाटीदार, दीपक जैन संजीत, टकरावद उपसरपंच मन्नालाल लौहार, राजेंद्र सिंह बोराना रणायरा, बुढ़ा मंडल के तिरंगा यात्रा के प्रभारी दिपेश धियाना बुढ़ा सह प्रभारी मांगीलाल डांगी टिडवास , सहसंयोजक नरेंद्र सिंह चोहान तलाव पिपल्या,नरेंद्र सिंह भांगी पिपलिया,गर्रावद सरपंच कमल डेलानिया ,चेनसिंह सरपंच काचरिया कदमाला,पदमसिंह सरपंच, दसरथ पाटीदार चिल्लोंद पिपलिया, चैनराम पाटीदार, नरेंद्र डां मुदड़ी, राम प्रसाद डांगी,दसरथ दायमा, लालसिंह दोरवाड़ी, गोवर्धनलाल सुर्यवंशी,लोकेश डांगी, गोविंदपुरी, सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    मुंदड़ी खेल मैदान से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा सिदपन, ढाबला चोपाटी, काचरिया, कदमाला चोपाटी, रणायरा, नापाखेड़ा, खेड़ा, आक्याबिका, बांसखेड़ी एवं गरनाई होते हुए संजीत पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

    यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के जयघोष किए। पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला।

    संजीत में तिरंगा यात्रा का भव्य रूप से समापन किया गया। भाजपा बूढ़ा मंडल के पदाधिकारियों ने आयोजन में सहभागी बने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !