*मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ तहसील के आक्याबिका में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन एवं समन्वयक अधिकारी तृप्ति बैरागी के मार्गदर्शन में ब्लॉक मल्हारगढ़ की चयनित नवांकुर संस्था उत्साह फाउंडेशन सामाजिक सेवा संस्था, सेक्टर क्रमांक-5 द्वारा स्वैच्छिकता पर्व मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत आक्या बिका में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नीम, शीशम एवं पीपल के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों को स्वच्छता अभियान और स्वैच्छिकता के प्रति जागरूक करते हुए सामूहिक शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के कोषाध्यक्ष मनोज जोशी, ग्राम पंचायत सचिव, प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष कुशाल सिंह, सरपंच मांगीबाई पति धन्नालाल सिंघानिया, सचिव लक्ष्मीनारायण वर्मा, बडेलाल डामोर, पंकज सिंघानिया, विद्यालय की छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। उपस्थित ग्रामीणों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।*