BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    🚨 सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 529.690 किलो डोडाचूरा बरामद, पिकअप छोड़कर चालक फरार

    नरसिंह खिची  सम्पादक 
    । अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीतामऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 529 किलो 690 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक MP14 ZG 6942 भी जब्त की है। बरामद डोडाचूरा की कीमत करीब 10 लाख 59 हजार रुपये, जबकि पिकअप की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है।

    पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राम स्नेही मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना सीतामऊ पर विशेष टीम गठित की गई।

    नाकाबंदी देख पिकअप छोड़कर भागा चालक

    पुलिस के अनुसार, 8 और 9 अगस्त 2026 की दरमियानी रात करीब 2 बजे थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति के निर्देश पर उनि मूलचंद धाकड़ के नेतृत्व में टीम मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए रवाना हुई थी।

    9 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देवनारायण मंदिर के सामने, सीतामऊ-मंदसौर रोड, नागराजखेड़ा पर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक बोलेरो पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस की नाकाबंदी देखकर चालक ने वाहन को मोड़ लिया और देवनारायण मंदिर के सामने सड़क पर पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया।

    पुलिस टीम ने संदिग्ध पिकअप की तलाशी ली तो उसमें 34 काले रंग के प्लास्टिक कट्टों में कुल 529.690 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।

    जब्त सामग्री

    529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा — अनुमानित कीमत ₹10,59,000

    महिंद्रा बोलेरो पिकअप MP14 ZG 6942 — अनुमानित कीमत ₹5,00,000

    कुल जब्ती की अनुमानित कीमत करीब ₹15.59 लाख


    पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना सीतामऊ में अपराध क्रमांक 426/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। फरार चालक की तलाश एवं डोडाचूरा के स्रोत और तस्करी नेटवर्क के संबंध में जांच की जा रही है।

    इस कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश प्रजापति एवं थाना सीतामऊ की विशेष गठित पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !