BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,4.100 किलो अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    जावद तहसील के थाना रतनगढ़ के जाट चौकी पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को पुलिस चौकी जाट की टीम रतनगढ़-जाट रोड स्थित चावंडिया फंटे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके पीठ पर टंगे पिट्टू बैग में प्लास्टिक की थैली मिली, जिसमें 4 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद हुई।

    पुलिस ने आरोपी की पहचान शांतिलाल पिता भवाना धाकड़ (40), निवासी ग्राम बोराव, थाना भैंसरोड़गढ़, जिला चित्तौड़गढ़, राजस्थान के रूप में की। आरोपी के कब्जे से अफीम के साथ काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक RJ 09 SP 6239 एवं एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया गया।

    पूछताछ के दौरान अफीम उपलब्ध कराने वाले आरोपी का पता चलने पर पुलिस ने कैलाश पिता नंदलाल धाकड़ (36), निवासी ग्राम बोराव, थाना भैंसरोड़गढ़, जिला चित्तौड़गढ़, राजस्थान को 10 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया।
    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक भूरालाल भाबर, चौकी प्रभारी जाट उनि नरेंद्र सिंह राठौर सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !