BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने सुनीं आमजन की समस्याएं, 40 आवेदकों की शिकायतों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    नरसिंह खिची प्रधान संपादक 
    जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर में आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों को समक्ष में सुनकर संबंधित थाना-चौकी प्रभारियों को विधिसंगत निराकरण के निर्देश

    मंदसौर, 11 अगस्त 2026। आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा ने कुल 40 आवेदकों की शिकायतों को समक्ष में सुनते हुए उनकी समस्याओं के उचित वैधानिक निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

    जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना तथा संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।

    इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री टी.एस. बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री रामस्नेही मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी यशोधर्मन नगर श्री शिवांशु मालवीय तथा थाना प्रभारी नई आबादी श्री कुलदीप सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।

    अधिकारियों द्वारा संबंधित अनुभागों से प्राप्त आवेदनों पर तत्काल एवं विधिसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा ने जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !