BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    एसपी राजेश व्यास ने की जनसुनवाई, 18 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण

    नरसिंह खिची प्रधान संपादक 

    जनसुनवाई में करीब 48 फरियादियों ने रखी समस्याएं, एसपी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण के दिए निर्देश

    नीमच। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन के निर्देशानुसार मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने जिलेभर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    जनसुनवाई के साथ ही सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर भी आयोजित किया गया। इस दौरान आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें एसपी श्री व्यास के समक्ष प्रस्तुत कीं। एसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन की लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 की कुल 18 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर शिकायतों को बंद करवाया गया। वहीं जिला स्तरीय जनसुनवाई में करीब 48 फरियादी एसपी के समक्ष उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं रखीं। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

    एसपी श्री राजेश व्यास ने राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का समय पर, निष्पक्ष एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित मामलों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

    उन्होंने अधिकारियों को थाना क्षेत्रों में समय-समय पर जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित करने तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के लिए भी निर्देशित किया।

    शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, एसडीओपी जावद श्री हर्ष राठौर, एसडीओपी मनासा श्रीमती शाबेरा अंसारी, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा श्रीमती निकीता सिंह, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री दिव्या चन्द्रवंशी सहित जिले के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी/प्रभारी अधिकारी, संबंधित शाखाओं के प्रभारी तथा बड़ी संख्या में फरियादी एवं आवेदक उपस्थित रहे।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !