BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    पेट्रोल पंप लूट की योजना बना रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लूट में प्रयुक्त सामग्री बरामद , भानपुरा पुलिस की कार्रवाई, राजस्थान के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार; दो आरोपी मौके से फरार

     संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भानपुरा थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे की तलवार, लाल मिर्च पाउडर, लोहे का सरिया और दो लट्ठ बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में तीनों राजस्थान के रहने वाले बताए गए हैं।

    पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री रामसनेही मिश्रा एवं एसडीओपी गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय कुमार बुन्देला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

    पेट्रोल पंप के पीछे छिपकर बना रहे थे योजना

    पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को उप निरीक्षक बापु सिंह बामनिया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम करमदीखेड़ा स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास बंद दुकानों के पीछे अंधेरे में कुछ लोग छिपकर पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे हैं।

    सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन आरोपियों कल्लू पिता श्यामलाल कंजर (36), निवासी रेनखेड़ा, थाना रावतभाटा, जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान; बादल पिता इंदरमल कंजर (25), निवासी धांगनमऊ कलां, थाना भैंसरोड़गढ़, जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान; तथा दिनेश पिता चतुर्भुज बागरी (27), निवासी देवली कला, थाना चेचट, हाल सालेरा खुर्द, थाना चेचट, जिला कोटा राजस्थान को गिरफ्तार किया।

    पुलिस के पहुंचने पर अंधेरे का फायदा उठाकर राहुल पिता बसंतीलाल बांछडा और रणजीत पिता बसंतीलाल बांछडा, दोनों निवासी बाबुल्दा टेकरी, थाना भानपुरा, जिला मंदसौर, मौके से फरार हो गए।

    हथियार और अन्य सामग्री जब्त

    पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक लोहे की तलवार, लाल मिर्च पाउडर, एक लोहे का सरिया और दो लट्ठ बरामद हुए। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 310(4), 310(5) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

    पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है तथा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक रिकॉर्ड एवं अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

    इनका रहा विशेष योगदान

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय कुमार बुन्देला, उप निरीक्षक बापु सिंह बामनिया, सहायक उप निरीक्षक धन्नालाल योगी, प्रधान आरक्षक प्रमोद व्यास, प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी, प्रधान आरक्षक मुजफ्फर, आरक्षक मनीष बघेल, आरक्षक कमल प्रताप सिंह, आरक्षक प्रतीक तंवर, आरक्षक भगत सिंह, आरक्षक लालू गुर्जर, आरक्षक कौशलेन्द्र सिंह, आरक्षक बहादुर सिंह, आरक्षक राजेन्द्र सिंह, आरक्षक जतिन दीक्षित एवं आरक्षक लक्ष्मण सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !