BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    डॉक्टर से 5 लाख रुपये की अवैध मांग और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार एक माह से चल रहा था फरार, कोतवाली पुलिस ने 10 नंबर नाका क्षेत्र से दबोचा

    नरसिंह मंदसौर प्रधान संपादक
      डॉक्टर से 5 लाख रुपये की अवैध मांग करने और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब एक माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी को मंदसौर के 10 नंबर नाका क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

    पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस. बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र सिंह भास्कर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में की गई।

    घर और अस्पताल में घुसकर मांगे थे 5 लाख रुपये

    मामले में फरियादी डॉ. योगेंद्र पिता बलवंत सिंह कोठारी, उम्र 43 वर्ष, निवासी दशरथ नगर रोड, मंदसौर ने 7 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    फरियादी ने आरोप लगाया था कि लोकेश पिता दशरथ भांभी, निवासी ग्राम रलायता, मंदसौर उसके घर एवं अस्पताल में जबरन घुसा और उससे 5 लाख रुपये की अवैध मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देने के साथ गाली-गलौज भी की।

    फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 434/2026 के तहत धारा 308(5), 331(4), 331(5), 351(3), 296(बी) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

    एक माह से पुलिस को दे रहा था चकमा

    प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश उसके संभावित ठिकानों और मिलने वाले स्थानों पर की, लेकिन वह फरार मिला। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।

    इसी दौरान पुलिस को आरोपी के मंदसौर क्षेत्र के 10 नंबर नाका के आसपास होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी लोकेश भांभी (30) को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    इनकी रही सराहनीय भूमिका

    कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर, उप निरीक्षक संदीप मौर्य, आरक्षक 103 शैलेंद्र राठौर, आरक्षक 924 अरुण मालवीय एवं आरक्षक 751 योगेश साहू की सराहनीय भूमिका रही।खिची 

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !