BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    🚨 नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10.150 किलो अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार 51 लाख रुपये कीमत की अवैध अफीम बरामद, नीमच कैंट पुलिस को मिली सफलता


    संपादक नरसिंह खिची 
    नीमच पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 51 लाख रुपये बताई गई है।

    पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को नीमच कैंट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान निवासी एक व्यक्ति अवैध अफीम लेकर राजस्थान जाने वाली बस के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए कार्रवाई की।

    पुलिस ने आरोपी सुमेर राम पिता अन्नाराम विश्नोई, उम्र 43 वर्ष, निवासी डेलु मनाडा की ढाणी, थाना झंवर, जिला जोधपुर, राजस्थान के कब्जे से कपड़े के बैग में चार थैलियों में रखी 10.150 किलोग्राम अफीम बरामद की।

    आरोपी के खिलाफ थाना नीमच कैंट में अपराध क्रमांक 425/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा अफीम के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

    कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ शर्मा, उनि जाकिर हुसैन मंसुरी, आरक्षक अंकित मौढ़, आरक्षक अल्पेश बैरागी, आरक्षक सुरेश माली, आरक्षक रामनारायण एवं आरक्षक भानुप्रताप सिंह।


    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !