BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए मल्हारगढ़ थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी सम्मानित


    मंदसौर में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय पुलिसिंग के लिए मल्हारगढ़ थाना प्रभारी श्री अनिल रघुवंशी को सम्मानित किया गया।

    समारोह में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, जिला कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना ने श्री रघुवंशी को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड भेंट कर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया।

    यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा, जिम्मेदारी एवं पुलिस विभाग के प्रति समर्पण की सराहना के रूप में प्रदान किया गया। थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी की इस उपलब्धि से मल्हारगढ़ पुलिस एवं क्षेत्र में गौरव का माहौल है।

    स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में मिला यह सम्मान पुलिसिंग के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों और बेहतर कार्यशैली को दर्शाता है।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !