BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    सोशल मीडिया पर दोस्ती, ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म के मामले का खुलासा, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

    संपादक नरसिंह खिची 
    मंदसौर वायडी नगर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर पीड़िता के साथ गलत काम करने और बाद में ब्लैकमेलिंग करने के मामले में तत्परता दिखाते हुए घटना का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चुनौतीपूर्ण कार्रवाई करते हुए आरोपी गोपराम उर्फ गोपाल उर्फ राजवीर को सूरत, गुजरात से गिरफ्तार किया। आरोपी से संबंधित बरामदगी की कार्रवाई सिरोही, राजस्थान से की गई।

    पुलिस ने पीड़िता से लिए गए लाखों रुपये कीमत के सोने के आभूषण शत-प्रतिशत बरामद किए हैं। बरामद आभूषणों में सोने की 4 चूड़ियां, 4 अंगूठियां, गले के 5 सोने के मांदलिये, 1 सोने का हार, 1 मंगलसूत्र, 1 सोने की चेन तथा 1 जोड़ी सोने की झुमकियां शामिल हैं।

    वायडी नगर पुलिस ने महिला संबंधी अपराध को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ आरोपी तक पहुंच बनाई और कम समय में पीड़िता से लिए गए सोने के आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी करने में सफलता हासिल की।

    पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !