मंदसौर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपलियामंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 513 ग्राम MD ड्रग और 9 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया। कार्रवाई में तस्करी के लिए प्रयुक्त KIA सेल्टोस कार क्रमांक GJ03LG9006 सहित कुल 15 लाख 29 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल के पर्यवेक्षण एवं एसडीओपी मल्हारगढ़ पिन्टु कुमार बघेल के मार्गदर्शन में पिपलियामंडी थाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी।
इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने के नेतृत्व में चौकी प्रभारी पिपलियामंडी उनि रितेश डामोर एवं पुलिस टीम ने डुंगलावदा फंटा, बालागुढ़ा-बही पार्श्वनाथ रोड पर नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग की। इसी दौरान KIA सेल्टोस कार क्रमांक GJ03LG9006 को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कार से 513 ग्राम MD ड्रग, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये, तथा 9 किलोग्राम डोडाचूरा, जिसकी कीमत करीब 9 हजार रुपये बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से कार चालक प्रदीप पिता ओमप्रकाश शर्मा, उम्र 39 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 23, वाटर वर्क्स रोड, प्रतापगढ़, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से KIA सेल्टोस कार कीमत करीब 10 लाख रुपये तथा रियलमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल कीमत करीब 20 हजार रुपये भी जब्त किया। इस प्रकार जब्त मशरूके की कुल कीमत 15 लाख 29 हजार रुपये बताई गई है।
मामले में थाना पिपलियामंडी पर अपराध क्रमांक 302/2026, धारा 8/15, 22 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस आरोपी से जब्त मादक पदार्थ के स्रोत एवं तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
प्रदीप पिता ओमप्रकाश शर्मा, उम्र 39 वर्ष, निवासी प्रतापगढ़, राजस्थान।
पुलिस टीम की भूमिका:
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने, चौकी प्रभारी उनि रितेश डामोर एवं पिपलियामंडी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।