BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    भानपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जहरीली शराब और देशी कट्टे के साथ बदमाश गिरफ्तार,5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब, 12 बोर देशी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस जब्त

    भानपुरा। अवैध शराब एवं अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए मंदसौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत भानपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब, एक 12 बोर देशी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 15,500 रुपये बताई गई है।

    पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामसनेही मिश्रा एवं एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुंदेला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

    घटना का विवरण:
    दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को चौकी भैसोदा मंडी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम ने भैसोदा के पास आमरोड, ग्राम भैसोदा में कार्रवाई करते हुए आरोपी श्रीकिशन पिता तेजा कंजर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम किशनपुरिया, थाना सदर पाटन, जिला झालावाड़, राजस्थान को गिरफ्तार किया।

    तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 बोर देशी कट्टा एवं 4 जिंदा कारतूस कीमत 15,000 रुपये तथा 5 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब कीमत 500 रुपये बरामद की गई।

    पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 49-ए आबकारी अधिनियम एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

    जब्त मशरूका:

    - 12 बोर देशी कट्टा एवं 4 जिंदा कारतूस — ₹15,000
    - 5 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब — ₹500
    - कुल कीमत — ₹15,500

    गिरफ्तार आरोपी:
    श्रीकिशन कंजर पिता तेजा कंजर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम किशनपुरिया, थाना सदर पाटन, जिला झालावाड़, राजस्थान।

    नरसिंह खिची, संपादक
    मालवा क्राइम न्यूज़ 

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !