*मल्हारगढ़/मंदसौर।* बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब के आंदोलन को मजबूत करने के उद्देश्य से भीम आर्मी भारत एकता मिशन की मंदसौर जिला इकाई द्वारा मल्हारगढ़ तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।
तहसील अध्यक्ष राज सूर्यवंशी द्वारा दिनांक 28/09/2026 को जारी नियुक्ति पत्र क्रमांक BEM/01/2026 के अनुसार *ग्राम रतन पिपलिया निवासी अरुण राठौर को तहसील सह-संयोजक* के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी बाबा साहब के मिशन को गांव-गांव तक मजबूत करेंगे।
नवनियुक्त कार्यकारिणी में जुझारलाल राठौर (खूठी) को भी तहसील सह-संयोजक, कृष्णपाल गेहलोद (रायसिंह पिपलिया) को तहसील कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।
नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष मंगलेश सूर्यवंशी और अतिरिक्त प्रभारी घनश्याम बामनिया ने सभी को बधाई दी है।