BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल डोडाचूरा जब्त,बिना नंबर की स्कोडा कार से मादक पदार्थ परिवहन करते 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 24.10 लाख रुपये का मशरूका जब्त

    गरोठ, मंदसौर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मंदसौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत गरोठ थाना पुलिस ने 07 अक्टूबर 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की स्कोडा कार से परिवहन किया जा रहा 2 क्विंटल डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में एक 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की बिना नंबर की स्कोडा कार में भारतसिंह पिता शंकरसिंह निवासी लुका चिकनिया अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लेकर मेलखेड़ा-बर्डिया अमरा होते हुए पावटी की ओर जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे वाली स्कोडा कार की तलाशी ली।

    तलाशी के दौरान कार में रखे 10 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों से 2 क्विंटल डोडाचूरा बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने विवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया। बरामद डोडाचूरा की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।

    पुलिस ने आरोपी भारतसिंह पिता शंकरसिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी लुका चिकनिया को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना गरोठ में अपराध क्रमांक 408/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

    कार्रवाई में पुलिस ने करीब 20 लाख रुपये कीमत की बिना नंबर की सफेद स्कोडा कार, 4 लाख रुपये का डोडाचूरा और करीब 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन जब्त किया। इस प्रकार कुल जब्ती करीब 24 लाख 10 हजार रुपये की है।

    पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से डोडाचूरा के स्रोत एवं तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।

    इनकी रही सराहनीय भूमिका

    कार्रवाई में थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव, सउनि जसराजसिंह चंदेल सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ राम सनेही मिश्रा एवं एसडीओपी गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में की गई।

    नरसिंह खिची, मंदसौर | संपादक, मालवा क्राइम न्यूज़

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !