बूढ़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित एवं पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष नंदू कुमावत के निर्देशानुसार आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा बूढ़ा मंडल की कामकाजी बैठक गायत्री शक्तिपीठ बुढ़ा में आयोजित की गई।
बैठक में मंडल प्रभारी एवं पिछड़ा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष संजय पवार, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शालिग्राम पाटीदार, मंडल महामंत्री पप्पू सेन, महेश डांगी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता एवं कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता राम प्रताप पाटीदार, राजेश पाटीदार, सरपंच सुरेश पवार, दशरथ पाटीदार, कमलेश आर्य, प्रहलाद मार, गोवर्धन सिंह बोराणा, मांगीलाल पाटीदार, कारूलाल गुर्जर, अर्जुन सिंह पवार, विनोद सिंह सिसोदिया, अशोक राठौड़, जसवंत सिंह राणा, बाबूलाल भाटी, भारत सिंह, गोपालदास बैरागी, विनोद पाटीदार, दीपेश डियाना, बलवंत सिंह बोराणा, शैलेंद्र लोहार, नवल सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री पप्पू सेन ने किया। अंत में गोवर्धन सिंह ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।