BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    6.82 किलो अफीम के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, 12 लाख रुपये की मादक पदार्थ जब्त

    मंदसौर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भानपुरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 6 किलो 82 ग्राम अवैध अफीम, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है, जब्त की है।

    पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देश पर कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामसनेही मिश्रा एवं एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला की टीम ने यह कार्रवाई की।

    मुखबिर की सूचना पर दबिश

    पुलिस को 12 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुधाखेड़ी माताजी मंदिर के पास बायपास तिराहा पर कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को पकड़ा।

    पूछताछ एवं नियमानुसार कार्रवाई के दौरान आरोपियों की पहचान सत्यनारायण पिता मांगीलाल मीणा, उम्र 42 वर्ष एवं राधाबाई पति सत्यनारायण मीणा, उम्र 38 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम भदाना, थाना रामपुरा, जिला नीमच के रूप में हुई।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 6 किलो 82 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। मामले में थाना भानपुरा पर धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

    जब्त मादक पदार्थ

    - अवैध अफीम: 6 किलो 82 ग्राम
    - अनुमानित कीमत: करीब 12 लाख रुपये
    - गिरफ्तार आरोपी: 2
    - आरोपी: सत्यनारायण मीणा एवं राधाबाई मीणा
    - प्रकरण: धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट

    पुलिस ने बताया कि कार्रवाई में थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुन्देला एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !