BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की कलश यात्रा में उमड़ा उत्साह, पांच स्थानों पर हुई नुक्कड़ सभाएं

    नरसिंह खिची सम्पादक 

     भारतीय जनता पार्टी बूढ़ा मंडल के ग्राम बिल्लौद से मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सुबह 9 बजे बिल्लौद बस स्टैंड से हुआ। ढोल-डीजे के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं ग्रामीण शामिल हुए।

    कलश यात्रा बिल्लौद से खेड़ा, खुटी, खात्याखेड़ी, ढाणी, रायसिंग पिपल्या, हिंगोरिया बड़ा, रातीतलाई, टिड़वास, सुदवास, संजीत, गरनाई, बांसखेड़ी, आक्याबिका, खेड़ा, नापाखेड़ा, टकरावद, चिल्लौद पिपल्या होते हुए बूढ़ा पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।
    यात्रा के दौरान पांच स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं। इनमें संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के समरसता, सामाजिक एकता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। यात्रा के दौरान पौधारोपण भी किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
    कार्यक्रम में इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा भाजपा बुढ़ा, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष राम रतन अटेला,पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष शरद जैन, राजेन्द्र सिंह राणा जिला महामंत्री भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंदसौर,खेल प्रकोष्ठ शांतिलाल मालवीय मंदसौर, राजेश पाटीदार सरपंच प्रतिनिधि बुढ़ा, राजकुमार गौड़ भाजपा कार्यालय मंत्री, उदल सिंह परिहार मंडल महामंत्री, अशोक राठौर मंडल महामंत्री,फूलसिंह कामलिया,सामंत सिंह शक्तावत पूर्व मंडल अध्यक्ष,हरीश पाटीदार, प्रहलाद मारसाब डांगी,कमलसिंह चौहान रतन पिपलिया, कैलाश मालवीय, फकीर चंद्र मालवीय,सज्जन सिंह चौहान सिंदपन, पप्पू सोनी, सागर मल पाटीदार मंडल अध्यक्ष, नरेंद्र मालवीय मंडल अध्यक्ष,राहुल पटेल मंडल अध्यक्ष, पिंटूसिंह सरवानिया, पप्पू सेन मंडल महामंत्री पिछड़ा मोर्चा,विकास रत्नावत सरपंच डाबला, अर्जुन सिंह परिहार सरपंच सिंधपन, लालसिंह चौहान सरपंच दौरवाडा, सरपंच रमेश राठौड़ तालाब पिपलिया, सरपंच केसरीमल पाटीदार, बिल्लोद, राधेश्याम धाकड़ हिंगोरिया बड़ा सरपंच, दिनेशचंद्र गेहलोद सरपंच रायसिंह पिपलिया, बालाशंकर धाकड़ खुटी सरपंच, प्रकाशचंद्र सरपंच खात्याखेड़ी, राजेश बागड़ी सरपंच फोसरी, जुल्फीकार मेव सरपंच संजीत, देवीलाल मालवीय टिडवास सरपंच, श्रीमती इंद्राबाई सरपंच सूदवास,गुणवंत पाटीदार सरपंच प्रतिनिधि टकरावद,नरसिंह पूरी गोस्वामी, लोकेश डांगी,राजमल चौहान, राजू गौड़,दिपेश धियाना, अर्जुन मालवीय, सुनील मालवीय,दीपक पाटीदार, बाबूलाल धाकड़, पूर्णमल शर्मा,सुरेश पंवार,शांतिलाल गवरी जनपद सदस्य, महेश डांगी जनपद सदस्य,गोवर्धन सूर्यवंशी, बलवंत सिंह बोराणा, गोविन्द कंडारा, रामप्रसाद डांगी, बापूलाल भाटी,ईश्वर धाकड़, शंभू लाल सेन, राजेश प्रजापति आदि भाजपा कार्यकर्ता सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच-पंच, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    ढोल-डीजे की धुन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि यह केवल कलश यात्रा नहीं, बल्कि संत रविदास जी महाराज के विचारों, सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !