BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    अफजलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 लाख की एमडी ड्रग्स और 5.150 किलो डोडाचूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

    नरसिंह खिची सम्पादक 
    मंदसौर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मंदसौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अफजलपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 260 ग्राम एमडी ड्रग्स और 5 किलो 150 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत करीब 26 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।

    पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंदसौर ग्रामीण जितेंद्र भास्कर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अफजलपुर उप निरीक्षक विकास गेहलोत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

    मुखबिर की सूचना पर पलवई फंटे पर नाकाबंदी

    पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि हल्के नीले रंग की टी-शर्ट और नीली लोअर पहने एक गंजा व्यक्ति विमल के झोले के साथ पलवई फंटे से कहीं जाने वाला है।

    सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल पलवई फंटे पर नाकाबंदी की। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम और पंचों की मदद से उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

    पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुख्तयार अहमद खान पिता मुस्लिम अहमद खान, उम्र 50 वर्ष, निवासी नीम चौक के पीछे सागर पेशा, जावरा शहर, जिला रतलाम बताया।

    कपड़ों की जेब और झोले से मिला मादक पदार्थ

    पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी लोअर की बाईं जेब में प्लास्टिक की थैली से 260 ग्राम एमडी ड्रग्स, जबकि हाथ में लिए विमल के झोले से 5 किलो 150 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अफजलपुर में धारा 8/15, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी, इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

    यह हुआ जब्त

    - एमडी ड्रग्स – 260 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹26 लाख
    - डोडाचूरा – 5 किलो 150 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹10 हजार
    - कुल अनुमानित कीमत – ₹26.10 लाख

    इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

    पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अफजलपुर उप निरीक्षक विकास गेहलोत एवं अफजलपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !