BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45.4 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब निवासी आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

    नारायणगढ़। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारायणगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 45.4 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। मामले में पंजाब निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ पी.एस. बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार के नेतृत्व में 19 सितंबर 2026 को सहायक उपनिरीक्षक नविन्द्र खनगवाल ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

    पुलिस टीम ने नारायणगढ़-मल्हारगढ़ रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास से आरोपी शुभम पिता ओमप्रकाश रामदास (31 वर्ष), निवासी तुंगवली, जिला भटिंडा, वर्तमान निवासी बीआर रणजीत ग्लास हाउस, भटिंडा, पंजाब को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन बैगों में रखा कुल 45.4 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया।

    पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना नारायणगढ़ में अपराध क्रमांक 285/26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। गिरफ्तार आरोपी से डोडाचूरा के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है।

    जब्त सामग्री:

    45.4 किलोग्राम डोडाचूरा — अनुमानित कीमत ₹90,000

    रियलमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल — ₹7,000

    पैड ईल — ₹900


    उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नारायणगढ़ सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।


    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !