BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    दलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार


    मंदसौर। अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दलौदा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

    पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 की रात थाना दलौदा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP14MT2956 से स्मैक एवं डोडाचूरा लेकर भावगढ़-दलौदा रोड, ग्राम एलची के कच्चे रास्ते से गुजरने वाला है।

    सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

    पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आरीफ पिता इशाक अजमेरी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बादाखेड़ी, थाना नई आबादी, जिला मंदसौर बताया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 40 ग्राम अवैध स्मैक तथा मोटरसाइकिल पर टंगे थैले से 1.5 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी से मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

    यह सामान हुआ जब्त

    40 ग्राम स्मैक — अनुमानित कीमत ₹4 लाख

    1.5 किलोग्राम डोडाचूरा — अनुमानित कीमत ₹3 हजार

    हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल — अनुमानित कीमत ₹70 हजार

    ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल — अनुमानित कीमत ₹15 हजार


    इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

    कार्रवाई में थाना प्रभारी दलौदा उनि. रविन्द्र प्रताप डांगी, सउनि. तेजसिंह डामर एवं दलौदा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेरसिंह बघेल तथा एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण श्री जितेन्द्र भास्कर के मार्गदर्शन में की गई।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !