BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    *भाजपा नेता शरद जैन का जन्मदिन सेवा समर्पण भाव के साथ धुमधाम से मनाया गया* *मंदसौर के विक्षिप्त महिला आश्रृय गृह में की सेवा, उपहार बाटे*

    संपादक नरसिंह खिची 
    आक्याबिका चौबिसा मगरा गौशाला में गौसेवा के साथ किया वृक्षारोपण*

    *सेवा समर्पण भाव के बीच आयोजित जन्मदिवस समारोह में भाजपा पदाधिकारियों व ईष्ट मित्रों ने दी बधाई शुभकामनाए*

    *मंदसौर:* मल्हारगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं संजीत क्षेत्र के कद्दावर नेता *शरद जैन* का जन्मदिन बुधवार को धूमधाम और सेवा भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही बधाई और शुभकामनाओं के लिए उनके निवास स्थल पर समर्थकों का तांता लगा रहा। शरद जैन ने अपना जन्मदिन सेवा और समर्पण भाव के साथ मनाया। जहां एक और मंदसोर में विक्षिप्त महिला आश्रय गृह में महिलाओं-बालिकाओं के साथ जन्मदिन के उपलक्ष्य में उन्हें उपहार बाटे और सहभोज भी करवाया वही दुसरी और संजीत क्षेत्र की प्रसिद्ध चौबिसा मगरा गौधाम गोविज्ञान शाला आक्याबिका- मगराना में गौसेवा, पौधारोपण करते हुए सेवाभाव के साथ ईष्ट मित्रों के साथ जन्मदिवस मनाया। 

    *विक्षिप्त महिला आश्रम में की सेवा....* 
     
    श्री जैन ने अपने जन्मदिन की शुरुआत सामाजिक सेवा से की। उन्होंने मंदसौर स्थित अनामिका जनकल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित विक्षिप्त महिला आश्रय गृह पहुंचकर महिलाओं से भेंट की और सेवा कार्य किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में फल, भोजन सामग्री और आवश्यक वस्तुएं भी भेंट की।

    *गौशाला में गौसेवा और पौधारोपण...*
      
    इसके बाद चौबीसा मगरा स्थित गौधाम गौविज्ञान शाला आक्याबिका-मगराना में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और इष्ट मित्रों ने श्री जैन का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। फूल-माला और साफा बांधकर उनका स्वागत किया गया। केक काटने के बाद सभी ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर जैन और समर्थकों ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत गौशाला परिसर में पौधारोपण भी किया। आश्रृय गृह और गौशाला में आयोजित इस सेवा समर्पण जन्मदिवस कार्यक्रम में उपस्थित मध्यप्रदेश पुलिस सेवा में सब इंस्पेक्टर कचनारा चौकी भीम सिंह राठौर ने भी सुविचार और संगीत के साथ अपने विचार प्रकट किए। शरद जैन पूर्व में मल्हारगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और पिपलिया मंडी विपणन सोसायटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने श्री जैन के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !