नरसिंह खिची प्रधान संपादक
मंदसौर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारायणगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने डोडाचूरा तस्करी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी फरार बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ श्री पी.एस. बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
दिनांक 12 अगस्त 2026 को सउनि के.एल. प्रजापति को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बरखेड़ा-विरपुरिया फंटे पर घेराबंदी कर कमलेश पिता शिवनारायण पाटीदार, उम्र 32 वर्ष, निवासी बाबूखेड़ा, थाना पिपलियामंडी को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे वाली स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP-14-CC-0207 की डिक्की में छिपाकर रखा 60 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना नारायणगढ़ में अपराध क्रमांक 250/26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में चार प्रकरण दर्ज हैं। वहीं मामले में गोपाल पिता नागुलाल गायरी निवासी भुन्याखेड़ी, जिला मंदसौर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
जब्त सामग्री
60 किलोग्राम डोडाचूरा — अनुमानित कीमत ₹1.20 लाख
स्विफ्ट डिजायर कार — अनुमानित कीमत ₹5 लाख
दो एंड्रॉयड मोबाइल — अनुमानित कीमत ₹40 हजार
कुल जब्त मशरूका करीब ₹6.60 लाख बताया गया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी नारायणगढ़ सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।