संपादक नरसिंह खिची
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारायणगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सहित मोबाइल फोन और एयरटेल डोंगल भी जब्त किया है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ श्री पी.एस. बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
दिनांक 14 अगस्त 2026 को सउनि बाबूलाल डामोर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खेजड़ी फंटा से ईरली रोड, भोपाल सिंह के कुएं के पास घेराबंदी कर एक स्विफ्ट कार क्रमांक MP.07.ZM.2201 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 44 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से आरोपी रविन्द्र पिता भागीरथ बेडा, जाति जाट, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बेडो की ढाणी गजसिंहपुरा, तहसील भोपालगढ़, जिला जोधपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त डोडाचूरा जितेन्द्र सिंह उर्फ लाल सिंह सौंधिया राजपूत, निवासी भांगी पिपलिया से लाना बताया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणगढ़ में अपराध क्रमांक 252/26, धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
जब्त मशरूका
- 44 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा — अनुमानित कीमत ₹88,000
- मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक MP.07.ZM.2201 — अनुमानित कीमत ₹6 लाख
- एक एंड्रॉयड एवं एक कीपैड मोबाइल — अनुमानित कीमत ₹16,000
- एयरटेल कंपनी का एक डोंगल — अनुमानित कीमत ₹1,000
पुलिस के अनुसार, उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नारायणगढ़ सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।