मंदसौर। मालवा की माटी से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करने वाले राज्यसभा सांसद एवं किसान नेता बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मंदसौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर खुशी जताई।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मार्केटिंग अध्यक्ष शरद जैन (संजीत) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंदसौर के लालघाटी पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर ढोल-धमाकों के साथ जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने बंशीलाल गुर्जर का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और मिठाई बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चुंडावत (राजा बना), शरद जैन, बूढ़ा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, किसान मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष फूलसिंह चौहान, सरपंच संघ जिला अध्यक्ष लाला भाई गुर्जर,तेजपाल सिंह शक्तावत, जनपद प्रतिनिधि बापूलाल भाटी, सरपंच बालू भाई गुर्जर, उमेद सिंह परिहार, पप्पू सोनी,बापूलाल धनगर, सुरेश पवार, दिपेश धियाना, शालग्राम पाटीदार, सरपंच अर्जुन सिंह परिहार,सरपंच विकास पोरवाल, सरपंच रमेशचंद्र राठौर तलाव पिपलिया, सरपंच लालसिंह दोरवाडा, पिंटूसिंह , नरेंद्रसिंह सोनगरा,कारूलाल रायका, शंभूलाल रायका,पप्पु सेन, मंडल महामंत्री अशोक राठौड़, कमल सिंह चौहान रतन पिपलिया, दसरथ दायमा, गोरधन सिंह बोराणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।