BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    शहर कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

    संपादक नरसिंह खिची
    मंदसौर शहर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी से पूछताछ में अन्य मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का भी खुलासा हुआ है, जिनके संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को दलोदा रेल निवासी विकास पिता गोपाल सूर्यवंशी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक MP14MT4390 को 2 अगस्त को सिद्धि विनायक अस्पताल के पार्किंग स्थल से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

    फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 501/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान अर्जुन पिता सत्यनारायण भांड, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम जवासिया, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर के रूप में हुई।

    पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने उक्त मोटरसाइकिल के अलावा 5 अन्य मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी से अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ जारी है।

    बरामद वाहन

    1. हीरो स्प्लेंडर प्रो — MP14MT4390
    2. हीरो होंडा पैशन प्लस — MP14MB0755
    3. TVS स्टार सिटी प्लस — MP14MW7341
    4. सफेद रंग की होंडा एक्टिवा — KA34EA3724
    5. हीरो HF डिलक्स, ब्लैक कलर — बिना नंबर
    6. हीरो HF डिलक्स — MP14MY7167

    बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत: 2,40,000 रुपये।

    सराहनीय भूमिका

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, उनि विजय पुरोहित, प्रआर 158 विनोद नामदेव, आरक्षक 463 हरिश राठौर, आरक्षक 924 अरुण पंवार एवं आरक्षक 01 आशुतोष गिरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !