BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    मेलान खेड़ा में स्कूली बच्चों का कच्चे-कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना मजबूरी जावद तहसील के मेलान खेड़ा गांव में सड़क और आंगनवाड़ी की समस्या, ग्रामीणों में नाराजगी


    संपादक नरसिंह खिची 
    नीमच। जिले की जावद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मेलान खेड़ा के गांव मेलान खेड़ा में मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए रास्ता कच्चा होने के साथ ही बारिश के कारण कीचड़ से भर गया है। ऐसे में छोटे-छोटे बच्चों को इसी रास्ते से होकर स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

    ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है। कीचड़ के कारण बच्चों के फिसलने और कपड़े खराब होने की समस्या बनी रहती है। ग्रामीण लंबे समय से इस मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग कर रहे हैं।

    इसके अलावा गांव में आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कार्य भी शुरू किया गया था, लेकिन बाद में काम बंद कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार इस संबंध में सरपंच और सचिव को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

    स्थानीय भाजपा बंजारा सेना से जुड़े पवन कच्छावा ने प्रशासन और पंचायत से मांग की है कि स्कूली बच्चों की परेशानी को देखते हुए गांव के रास्ते को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए तथा अधूरे पड़े आंगनवाड़ी कार्य को जल्द शुरू कराकर पूरा कराया जाए।

    ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने की मांग की है।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !