BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में आमजन को वांछित सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता

     


    नीमच, 29 जुलाई 2026। मुख्य सचिव श्री अशोक कुमार वर्णवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, कलेक्टर्स तथा अन्य अधिकारियों को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

    मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान प्रत्येक शुक्रवार को संभाग एवं जिला स्तर के सभी अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। भ्रमण के दौरान सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना के तहत लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही विकासखंड एवं ग्राम स्तरीय कार्यालयों का निरीक्षण भी किया जाएगा।

    मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान आमजनता को वांछित सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव तथा विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारी भी अभियान के दौरान जिलों का भ्रमण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान नीमच के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव,अपर कलेक्टर श्री बी एस कलेश,डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धार्वे बैठक में उपस्थित रहे।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !