BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    कलेक्टर के निर्देशानुसार शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

     


    नीमच, 30 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावद श्री संजीव साहू के मार्गदर्शन में तहसील सिंगोली के ग्राम जाट (टप्पा रतनगढ़) में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

    राजस्व अभिलेखों के अनुसार सर्वे क्रमांक 439/1/3 की लगभग 0.10 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर अवैध रूप से पत्थर की दीवार एवं बाड़ा बनाकर कब्जा कर लिया गया था। शिकायत प्राप्त होने पर नायब तहसीलदार श्री रूपसिंह राजपूत के नेतृत्व में राजस्व अमले, जाट पुलिस चौकी तथा ग्राम पंचायत के सहयोग से मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटाया गया।

    उक्त अतिक्रमित शासकीय भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 10 लाख रुपये है। कार्रवाई के दौरान शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर पुनः शासन के कब्जे में लिया गया।

    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे अथवा अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !