BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 किलो डोडाचूरा व 220 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

     

    नीमच जिले में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जीरन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 7 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा, 220 ग्राम एमडी ड्रग्स तथा बिना नंबर की हीरो फैशन प्लस मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
    पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में 1 अगस्त 2026 को महू-नीमच रोड स्थित हरकियाखाल पुलिस सहायता केंद्र के पास वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
    पूछताछ में चालक ने अपना नाम वसीम उर्फ राजा (30) निवासी रविदास मोहल्ला, जावरा जिला रतलाम तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मोईन (28) निवासी मेवातीपुरा, जावरा जिला रतलाम बताया। मोटरसाइकिल पर रखे पीले रंग के प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें 7 किलोग्राम डोडाचूरा तथा 220 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
    पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि एमडी ड्रग्स उन्हें कालू उर्फ शेर आजम पिता अकबर खां पठान निवासी साकरिया, थाना रठाजना, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) ने उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    जब्त सामग्री
    7 किलोग्राम डोडाचूरा (अनुमानित कीमत ₹35,000)
    220 ग्राम एमडी ड्रग्स (अनुमानित कीमत ₹22 लाख)
    बिना नंबर की हीरो फैशन प्लस मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत ₹1 लाख)
    कुल जब्ती मूल्य: ₹23.35 लाख।
    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव एवं हरकियाखाल पुलिस सहायता केंद्र की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !