माननीय मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेश को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला नीमच, श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती हेमलता अग्रवाल व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनासा, श्रीमती शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा, निरीक्षक श्री निलेश अवस्थी के नेतृत्व में मनासा पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान महज 24 घंटे के भीतर दो पृथक-पृथक प्रकरणों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 47.910 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त की जा रही है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से मादक पदार्थ के क्रय-विक्रय (लाने व ले जाने) तथा अवैध तस्करी के मुख्य स्रोतों एवं नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। घटना का संक्षिप्त विवरण- प्रथम कार्रवाई (दिनांक 02.08.2026): मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर आरोपी अजय सिंह पिता कश्मीर सिंह (निवासीः मातमनगर ढाणी, फाजिल्का, पंजाब) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे में मौजूद एक बैग से 11.800 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 8/15, 29 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। द्वितीय कार्रवाई (दिनांक 03.08.2026): मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेन्द्र सिंह पिता अशोक कुमार (निवासीः बाजड़ा पिंड, लुधियाना ग्रामीण, पंजाब) एवं परमिन्दर सिंह पिता अवतार सिंह (निवासीः सुदाल सदर, राजकोट, लुधियाना ग्रामीण, पंजाब) को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के कब्जे वाले दो बेगो से 36.110 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर धारा 8/15 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जब्तशुदा मशरूका (बरामद माल): 1. अवैध मादक पदार्थ: 47.910 किलोग्राम डोडाचूरा (3) बैगों में), कुल अनुमानित मूल्यः ₹85,000/- 2. मोबाइल फोन: 03 एंड्रॉइड स्मार्टफोन, कुल मूल्यः ₹30,000/- 3. कुल जप्त माल का मूल्यः ₹1,15,000/- गिरफ्तार आरोपी 01. अजय सिंह पिता कश्मीर सिंह सिख निवासी मातमनगर ढाणी फाजिलका पंजाब 02. जितेन्द्र सिंह पिता अशोक कुमार सिख निवासी बाजडा पीन्ड लुधियाना ग्रामीण पंजाब 03. परमिन्दर सिंह पिता अवतार सिंह जाट सिख निवासी सुदाल सदर राजकोट लुधियाना पंजाब सराहनीय भुमिका उक्त त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही में निरीक्षक निलेश अवस्थी, सउनि दिलीप कुमार, सउनि गोविन्द सिंह, प्रआर विनोद कुमार, आर हेमन्त सिंह, आर पदमसिंह आर अजय प्रताप आर अश्वीनी चाष्टा, आर कुशलपाल जाट आर विनोद भाटी आर राजमल कुमावत की सराहनीय भुमिका रही।
थाना मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 24 घंटे में मादक पदार्थ तस्करी के 2 प्रकरण दर्ज, 3 आरोपी को किया गिरफ्तार
byMalwa Crime News
•
0