BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और एनडीपीएस एक्ट का आरोपी, जब हुआ फरार तो उड़ी अधिकारियों की नींद, फिर जैसे ही लगी पुख्ता भनक, हत्थे चढ़ा 5 हजार का ईनामी बदमाश, अब रहेगा सलाखों के पीछे

     


    नीमच। जिले में फरार एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

    पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी जावद हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक भूरालाल भाबर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाभचंद्र उर्फ लाभीचंद्र पिता रूपलाल धाकड़ (35) निवासी ग्राम चरछा, थाना बेगूं, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार था और उस पर 5 हजार का इनाम घोषित था।

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भूरालाल भाबर, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह राठौड़ (चौकी प्रभारी जाट) एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !