BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 किलो डोडाचूरा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

    नीमच। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नीमच सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आर्टिगा कार से 40 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 12 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।

    पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नीमच श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में थाना नीमच सिटी पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

    दिनांक 18 अगस्त 2026 की रात नीमच-मनासा रोड स्थित थाना नीमच सिटी के सामने संदिग्ध वाहनों की नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सफेद रंग की आर्टिगा कार क्रमांक GJ15CH5412 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखे दो काले रंग के प्लास्टिक कट्टों से कुल 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडाचूरा बरामद हुआ।

    पुलिस ने मौके पर पंचों की मौजूदगी में डोडाचूरा जब्त कर कार में सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णपाल सिंह उर्फ राहुल पिता भारत सिंह झाला (27), निवासी ग्राम सोकड़ी, थाना जीरन, जिला नीमच; रघुवीर उर्फ रघु पिता भंवर सिंह सोलकी (35), निवासी ग्राम पिपलिया नाथावत, थाना नीमच सिटी; तथा देवी सिंह पिता पूरण सिंह सोलंकी (32), निवासी ग्राम पिपलिया नाथावत, थाना नीमच सिटी के रूप में हुई है।

    मामले में थाना नीमच सिटी पर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से डोडाचूरा के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

    जब्त मशरूका

    - 40 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा — कीमत करीब 6 लाख रुपये
    - आर्टिगा कार क्रमांक GJ15CH5412 — कीमत करीब 6 लाख रुपये
    - दो मोबाइल फोन — कीमत करीब 10 हजार रुपये
    - कुल जब्त मशरूका — करीब 12 लाख 10 हजार रुपये

    उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया, थाना नीमच सिटी पुलिस टीम एवं सायबर सेल नीमच का सराहनीय योगदान रहा।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !