BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    नयागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 335 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 20 लाख 10 हजार रुपये कीमत की 3,015 लीटर शराब बरामद, ट्रक सहित कुल 30 लाख 10 हजार रुपये का मशरूका जब्त


    नीमच। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ नीमच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टाटा कंपनी के एक ट्रक से 335 पेटी यानी 3,015 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 20 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ, शराब एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, एसडीओपी जावद हर्ष राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में नयागांव पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

    पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 की रात नयागांव पुलिस को अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर नीमच-निंबाहेड़ा फोरलेन हाईवे पर जावद चौराहा क्षेत्र में संदिग्ध टाटा ट्रक क्रमांक GJ10TT5246 को रोककर विधिवत तलाशी ली गई। ट्रक के डाले से डेंजर कंपनी की व्हिस्की की 120 पेटी तथा डीएसपी ब्लैक व्हिस्की की 215 पेटी, कुल 335 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

    पुलिस ने शराब सहित ट्रक को जब्त कर चालक के विरुद्ध थाना जावद में अपराध क्रमांक 376/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब शराब के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय तस्करी नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

    जब्त मशरूका

    - 335 पेटी अंग्रेजी शराब, कुल 3,015 लीटर — अनुमानित कीमत ₹20.10 लाख
    - टाटा कंपनी का ट्रक क्रमांक GJ10TT5246 — अनुमानित कीमत ₹10 लाख
    - मोबाइल फोन एवं वाहन से संबंधित दस्तावेज

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जावद सहित नयागांव पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने कहा कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों, जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !