BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    जावद पुलिस थाना की नयागांव चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 ग्राम एमडी ड्रग्स और 12 किलो डोडाचूरा सहित दो आरोपी गिरफ्तार ₹17.64 लाख का मशरूका जब्त, ऑडी कार भी पुलिस ने की जप्त

    जावद। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जावद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं 12 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थों के साथ एक ऑडी कार, मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री सहित कुल करीब ₹17.64 लाख का मशरूका जब्त किया है।

    पुलिस अधीक्षक नीमच श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री हर्ष राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

    होटल के पास नाकाबंदी कर पकड़ी ऑडी कार

    पुलिस के अनुसार 16 अगस्त 2026 की रात्रि अवैध मादक पदार्थों के परिवहन की सूचना मिलने पर नीमच-निंबाहेड़ा फोरलेन हाईवे पर रेस्टोरेंट/भारत होटल के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध ऑडी कार क्रमांक HR 70 G 8823 को रोककर विधिवत तलाशी ली गई।

    तलाशी के दौरान वाहन एवं आरोपियों के कब्जे से पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में पैक 20 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2 लाख, तथा प्लास्टिक के कट्टे में रखा 12 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹36 हजार, बरामद हुआ।

    पुलिस ने मादक पदार्थ एवं वाहन को विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना जावद में अपराध क्रमांक 374/2026, धारा 8/15, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के स्रोत और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

    गिरफ्तार आरोपी

    - मोहम्मद अकरम पिता आजाद मोहम्मद, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी राजस्थान।
    - मोहम्मद रिजवान पिता मोहम्मद शाकिर, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी राजस्थान।

    जब्त मशरूका

    - 20 ग्राम एमडी ड्रग्स — करीब ₹2,00,000
    - 12 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा — करीब ₹36,000
    - ऑडी कार — करीब ₹15,00,000
    - मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री

    कुल जब्त मशरूका — करीब ₹17,64,000।

    पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जावद सहित जावद पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !