BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    एसपी विनोद कुमार मीणा ने जनसुनवाई में सुनी 40 आवेदकों की शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

    मंदसौर। आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा ने जनसुनवाई में पहुंचे कुल 40 आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

    जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को समक्ष में सुनते हुए संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को शिकायतों के उचित, निष्पक्ष एवं विधिसंगत निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री टी.एस. बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री रामस्नेही मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी यशोधर्मन नगर श्री शिवांशु मालवीय तथा थाना प्रभारी नई आबादी श्री कुलदीप सिंह राठौड़ सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

    अधिकारियों ने संबंधित अनुभागों से प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया। पुलिस प्रशासन की ओर से जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनकर उनके त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण पर जोर दिया गया।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !