BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    सिंगोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 325.140 किलो डोडाचूरा जब्त; चालक फरार

    नीमच। सिंगोली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हुंडई क्रेटा कार से 325.140 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। जब्त डोडाचूरा की कीमत करीब 32 लाख 51 हजार 400 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

    पुलिस के अनुसार 21 अगस्त 2026 को सिंगोली-कदवासा फंटा से कदवासा रोड पर ब्राह्मणी नदी के आगे मोड़ के पास नाकाबंदी एवं चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कदवासा की ओर से एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार क्रमांक 22BH4638B आती दिखाई दी। पुलिस वाहन की लाइट देखकर चालक ने कार को तेजी से पलटाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा।

    पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें 16 काले रंग के प्लास्टिक कट्टों में कुल 325.140 किलोग्राम डोडाचूरा भरा मिला। पुलिस ने डोडाचूरा सहित क्रेटा कार को जब्त कर लिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर तलाश की जा रही है।

    जब्त सामग्री

    - 325.140 किलोग्राम डोडाचूरा — अनुमानित कीमत ₹32,51,400
    - हुंडई क्रेटा कार क्रमांक 22BH4638B — अनुमानित कीमत ₹10 लाख
    - दो मोबाइल फोन — अनुमानित कीमत ₹20 हजार

    पुलिस द्वारा फरार अज्ञात चालक की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार वर्मा सहित सिंगोली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !