BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    हरनीखेड़ा में अनाथ हुई दो मासूम बहनों से मिले राजेंद्र सिंह राणा, आर्थिक सहायता देकर जताई संवेदना

    नरसिंह खिची मालवा क्राइम न्यूज़ 9977760189

    मल्हारगढ़। मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत खड़पालिया के गांव हरनीखेड़ा में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। बीमारी के चलते एक ही परिवार के माता-पिता का कुछ ही दिनों के अंतराल में निधन हो गया। मां का निधन 26 अगस्त 2026 को और पिता का निधन 29 अगस्त 2026 को हो गया। माता-पिता के निधन के बाद उनकी दो मासूम बेटियां अकेली रह गई हैं। एक बच्ची की उम्र करीब दो वर्ष तथा दूसरी की उम्र लगभग चार वर्ष है।

    परिवार पर आए इस दुख की जानकारी मिलने पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंदसौर जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा हरनीखेड़ा पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दोनों मासूम बच्चियों के लिए अपनी ओर से 5,100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

    राजेंद्र सिंह राणा ने मामले को लेकर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से चर्चा की, जिसके बाद बच्चियों के लिए 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करवाई गई। वहीं ग्राम पंचायत खड़पालिया के सरपंच सुरेश पाटीदार ने भी 1,100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

    इस दौरान राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि इतनी कम उम्र में दोनों बच्चियों के सिर से माता-पिता का साया उठ जाना अत्यंत पीड़ादायक है। ऐसे कठिन समय में समाज और प्रशासन को मिलकर इन मासूम बच्चियों के पालन-पोषण एवं भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग करना चाहिए।

    इस अवसर पर राजेंद्र सिंह राणा, जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा मंदसौर, सुरेश पाटीदार सरपंच, सज्जन सिंह चौहान, पप्पू सेन खड़पालिया, करणसिंह बोराणा, लालसिंह खेड़ा सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !