मंदसौर। संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए मंदसौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय बागरिया गैंग का पर्दाफाश किया है। गैंग द्वारा मध्यप्रदेश सहित 05 राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर कुल 17 चोरी की वारदातों को अंजाम देने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली मंदसौर में मकान का ताला तोड़कर चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अज्ञात बदमाश मकान का गेट तोड़कर अंदर घुसे और अलमारियों में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के पुराने जेवरात चोरी कर ले गए थे। मामले में थाना कोतवाली मंदसौर में अपराध क्रमांक 465/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने बागरिया गैंग से जुड़े आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने 05 राज्यों में 17 अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। आरोपियों ने इंदौर, रतलाम, आगरा, राजसमंद, नाथद्वारा, उदयपुर, मालेगांव, धुलिया, दिल्ली और गुरुग्राम सहित विभिन्न स्थानों पर वारदातों को अंजाम देना बताया है। संबंधित थानों में इन घटनाओं के संबंध में प्रकरण दर्ज पाए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी
1. शिवराम उर्फ हनुमान पिता लादुराम बागरिया, निवासी ग्राम देवरिया कला, जिला अजमेर
2. सांवरा पिता रमेश बागरिया, निवासी चपानेरी, जिला अजमेर
3. सूरज पिता रमेश बागरिया, निवासी चपानेरी, जिला अजमेर
4. मदनबौदिया उर्फ सांवरा, निवासी ग्राम कुसायता
5. उमराव पिता लादुराम लोहार, निवासी कोटिया, जिला भीलवाड़ा, हाल मुकाम विजयनगर, ब्यावर
6. कालूराम पिता रतनलाल बागरिया, निवासी चपानेरी, जिला अजमेर
20 लाख के जेवरात बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, कुल अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।
चोरी में इस्तेमाल सामान भी जब्त
- 02 टॉमी
- 01 इलेक्ट्रॉनिक कटर
- 02 ग्लव्स
- 01 प्लास्टिक प्लास
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली मंदसौर निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी, उनि शैलेन्द्र सिंह कनेश, उनि संदीप मौर्य, प्रआर उमंग शर्मा, प्रआर अर्जुन सिंह राठौर, प्रआर हरिश यादव, प्रआर आशीष बैरागी (सायबर सेल), प्रआर मनीष बघेल (सायबर सेल), प्रआर मुजफ्फरुद्दीन (सायबर सेल), आर हरिश राठौर, आर आशुतोष, आर मंगल, आर शैलेन्द्र सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।