BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    एसपी मंदसौर विनोद कुमार मीणा को स्कूल के बच्चों ने बांधी राखीरक्षाबंधन से पहले पुलिस अधिकारियों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र

    एसपी मंदसौर विनोद कुमार मीणा को स्कूल के बच्चों ने बांधी राखी

    रक्षाबंधन से पहले पुलिस अधिकारियों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र

    मंदसौर। आगामी रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में 27 अगस्त 2026 को करनी इंटरनेशनल विद्यालय, मंदसौर के छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया।

    विद्यालय के विद्यार्थियों ने पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा को मिठाई खिलाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने श्री टी.एस. बघेल तथा वायडी नगर थाना प्रभारी श्री शिवांशु मालवीय को भी रक्षा सूत्र बांधा।

    बच्चों द्वारा पुलिस अधिकारियों के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किए जाने से पुलिस अधीक्षक कार्यालय का माहौल आत्मीय हो गया। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम ने पुलिस और समाज के बीच विश्वास, स्नेह और भाईचारे के संबंध को मजबूत करने का संदेश दिया।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !