BREAKING NEWS
    मालवा क्राइम न्यूज़

    सुबह-सुबह गांव-गांव पहुंचे जगदीश खींची, पल्स पोलियो अभियान को लेकर किया जनजागरण

    मंदसौर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से कर्मठ कार्यकर्ता एवं स्टार प्रचारक जगदीश खींची ने सुबह से ही गांव-गांव पहुंचकर जनजागरण अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों से संपर्क कर 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाने की अपील की।

    खींची ने साबाखेड़ा, पिपलियामंडी, संजीत, बूढ़ा, टकरावद, नारायणगढ़, मल्हारगढ़, सीतामऊ, बसई, मेलखेड़ा, साठखेड़ा एवं गरोठ सहित अनेक गांवों में पहुंचकर घर-घर, चौपालों, दुकानों और स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि 22, 23 एवं 24 नवंबर को आयोजित पल्स पोलियो अभियान में कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए।

    जगदीश खींची ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहे और कोई भी व्यक्ति बीमारी से पीड़ित न हो। इसी संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से वे आमजन के बीच पहुंचकर स्वास्थ्य जागरूकता के लिए कार्य कर रहे हैं। स्वस्थ परिवार ही सुखी परिवार की आधारशिला है।

    उन्होंने कहा कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर बच्चों को इससे सुरक्षित रखा जा सकता है। हमारा संकल्प है कि कोई भी बच्चा इस अभियान से छूटने न पाए, क्योंकि एक भी बच्चा छूटा तो अभियान अधूरा है।

    खींची ने सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों, समाजसेवियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं और पत्रकार साथियों से भी इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन को जागरूक करने की अपील की।

    ग्रामीणों ने जगदीश खींची के जनजागरण अभियान का स्वागत करते हुए अपने क्षेत्र के सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का संकल्प लिया।

    दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत हो बरकरार।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    WhatsApp Channel Join

    व्हाट्सअप पर जुडें !

    Join Facebook Page

    फेसबुक पर जुडें !